जबलपुर। कीमत बढ़ने से एक ओर जहां लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी नजर आई तो वहीं दूसरी ओर अब राजनीतिक नेता भी कीमत बढ़ने से सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने दाम बढ़ने पर बीजेपी नेताओं को घेरा है।
विवेक तन्खा ने कहा कि यूपीए शासनकाल में पेट्रोल के दाम पर हायतौबा मचाने वाले आज कहां गए? तब 40 रु पेट्रोल के दाम पर सड़क पर उतरने वाले भाजपाई आज 90 रु दाम पर चुप क्यों? पेट्रोल-डीज़ल आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया।
भाजपा अमेरिका की तरह भारत को फ्री इकोनॉमी की तरफ ले जाना चाहती है। 80 फीसदी गरीबों को देश में महंगाई के बोझ से नहीं लादा जा सकता। पीएम मोदी इसे लेकर सोचे। किसान आंदोलन को लेकर सांसद तन्खा ने कहा कि देश के मेहनती किसानों को खालिस्तानी बताया जा रहा है। क्या सिर्फ भाजपाई ही हिंदुस्तानी है।
आगे कहा कि बीजेपी अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रही है। जब किसान खुश नहीं तो कैसे कृषि कानून किसान हितैषी हुआ। किसान हितैषी था कानून तो क्यों आनन-फानन में लागू किया गया। नया कानून सरकार की किसान विरोधी कवायद थी। देश की GDP संभाल रहे कृषि क्षेत्र को परेशान करना बुद्धिमानी नहीं। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इस विषय को गंभीरता से लें।
MP : 40 रु पेट्रोल के दाम पर सड़क पर उतरने वाले भाजपाई आज 90 रु होने पर चुप क्यों?
papajinews
FOLLOW US:
SHARE:
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सबसे ज्यादा पड़ गई



