भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव के नतीजे कुछ भी हो परंतु यह चुनाव मर्यादाओं को तोड़ने के लिए हमेशा जाना जाएगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आम सभा को संबोधित कर रहे शिवराज सिंह सरकार की मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी गिर्राज दंडोतिया ने कहा कि “दिग्विजय सिंह बढ़े बढ़िया आदमी हैं, जिनके घर में बहू पहले आ गई और सास बाद में।”
ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक एवं भाजपा प्रत्याशी गिर्राज दंडोतिया के साथ कमथरी गांव में आम सभा को संबोधित करने के लिए गए थे। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी ने यह बयान दिया। गिर्राज डंडौतिया ने कहा दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि मैंने गद्दारी की है। उन्होंने खुद अपने बेटा-भतीजा को मंत्री बनवा दिया। दिग्विजय कितने अच्छे आदमी हैं, वो यहां आ जाएंगे तो क्या हाल होगा उनका। दस साल रहे जनता कितनी दुखी रही।
श्री दंडोतिया ने कहा कि दिग्विजय सिंह बढ़े बढ़िया आदमी हैं, जिनके घर में बहू पहले आ गई और सास बाद में आ रही है। 75 साल की उम्र के विवाह किया है। हमारे यहां 75 साल का बुुजुर्ग विवाह कर लाएगा तो उससे दूर से हाथ जोड़ लेंगे। शर्म नहीं आ रही विवाह कर लिया। घर में जवान बेटा-बहू हैं।
MP : दिग्विजय सिंह के घर में बहू पहले आई, सास बाद में: मंत्री गिर्राज दंडोतिया
papajinews
FOLLOW US:
SHARE:
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]