भौरा शाहपुर ~ रामलीला मंडल भौरा द्वारा लगातार 78 वर्षो से स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है।इस वर्ष 3 अक्टूम्बर से रामलीला का श्रीगणेश किया गया जिसमें नारद मोह,रामजन्म,ताड़का वध,धनुष यज्ञ,राम बारात,राम वनवास के साथ साथ निषाद केवट संवाद का मंचन किया गया,निषाद का अभिनय रूबल सलूजा,चटरूआ अर्पित तिवारी,मटरूआ चुनमुन अग्रवाल ने किया।वही केवट बने मनीष सिरोठिया के अद्दी और पद्दी बने हास्य कलाकार अमित तिवारी और अनुराग पांडे ने दर्शकों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया।आज रात्रि में शूर्पणखा द्वारा लक्ष्मण के सामने विवाह प्रस्ताव एवम खर, दूषण,तिसरा वध का मंचन किया जाएगा।इस वर्ष राम की भूमिका सौरभ सिरोठिया,लक्ष्मण गौरव सिरोठिया, सीता कौशिक राठौर,भरत हिमांशु राठौर,शत्रुघन कान्हा सिरोठिया,हनुमान मोनू सिरोठिया,रावण आनन्द दुबे,खर जी डी तिवारी,ताड़का अंकुर सिरोठिया,वैध चुनमुन अग्रवाल,सुंदरी अशोक राठौर,मारीच अर्पित तिवारी,व्यास अशोक सिरोठिया,खरगराम नामदेव,संजू पाठक,जामवन्त डब्बू मालवीय,निभाएंगे।रामलीला मंडल भौरा के अमित तिवारी ने दर्शकों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
केवट ने किया गंगा पार,आज आएगी शूर्पणखा
papajinews
FOLLOW US:
SHARE:
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

