सीएम शिवराज बोले- अभी थोड़ा कड़की है …जुगाड़ में लगा हूं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री बना तो प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन घोषित कर दिया। कोरोना आ गया तो बाजार बंद, कारखाने बंद, व्यापार बंद तो सरकार के खजाने पर पैसा आना भी बंद। अब मामा परेशान, पैसा है नहीं, कोरोना का इलाज भी करवाना है। अभी थोड़ी कड़की में हूं, जुगाड़ में लगा हूं, विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी। कोरोना में जनता से नहीं मिल पाए थे। अब फिर जनता के बीच जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सतना पहुंचे। हवाई पट्टी पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर वे शिवराजपुर के लिए रवाना हुए। यहां सभा संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनदर्शन यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान वह लोगों की समस्याएं हल करते नजर आए। सीएम का यह दौरा रैगांव विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई है।

युवक कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता हिरासत में
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सतना दौरे का NSUI और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध किया है। युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजदीप सिंह मोनू के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी प्रदर्शन की तैयारी में थे। कार्यकर्ता हेलिपैड पर प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस को इसकी भनक लगी तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

papajinews
Author: papajinews

error: Content is protected !!