शराब ठेकेदारों के सामने नतमस्तक हैं दो विभाग
जगह-जगह बिक रही अवैध शराब,फिर भी कार्यवाही से परहेज
शाहपुर
शाहपुर तहसील क्षेत्र में इन दिनों अवैध शराब की बिक्री अपने पूरे चरम पर है। वहीं शहरी क्षेत्र में शाहपुर थाना अंतर्गत अवैध शराब की बिक्री सर्वाधिक है। जिसमें कि शाहपुर क्षेत्र में ठेकेदार के सामने जिम्मेदार विभाग भी नतमस्तक होने को मजबूर हैं। जिस वजह से कार्यवाही से परहेज किया जा रहा है। ऐसे में विभागीय अमला कार्यवाही नहीं करेगा तो ठेकेदार के हौंसले इसी तरह बुलंद रहेंगे। जिम्मेदारों की अनदेखी से नगर से लेकर आसपास के गांवों तक शराब का अनाधिकृत कारोबार पूरे सबाव पर है। जिम्मेदारों की मिली भगत से लाइसेंसी ठेकेदार मनमानी पर उतारू हैं। सांठ-गांठ से चल रहे खेल में पैकारियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
बिना नंबर प्लेट के वाहनों से हो सर आपका परिवहन
सरकारी ठेके की दुकानों से हर घंटे शराब की खेप बिना नंबर की मोटर साइकिलों और बोलेरो से पैकारी के लिए जा रही हैं। लेकिन जिम्मेदार सुविधा शुल्क लेकर चुप्पी साधे हैं। कार्रवाई का शिकंजा नहीं कसने से बेखौफ होकर पैकारियां चलाई जा रही हैं। शाहपुर क्षेत्र के कई इलाकों में आसानी से अवैध शराब उपलब्ध होने के कारण क्षेत्र में अराजकता भी बढ़ रही है। नशे की लत वारदातों की वजह भी बन रही है। इसके बावजूद जिम्मेदार आंख मूंदे बैठे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने अवैध शराब के कारोबार पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। लोग पैकारियों पर तुरंत कार्रवाई और ठेकेदारों पर शिकंजा कसने की मांग कर रहे हैं।
शराब ठेकेदार के संरक्षण में हो रहा कारोबार
देखा जाए तो शराब का ठेकेदार तो अवैध बिक्री कर ही रहा हैं। साथ ही शाहपुर सहित अन्य स्थानों में शराब की अवैध बिक्री किराना दुकान, ढाबे और होटल से लेकर हर जगह कराई जा रही है। सूत्रों के अनुसार शराब ठेकेदार लाइसेंस की आड़ में क्षेत्र में पैकारियों को संचालित कर रहे हैं। ज्यादा मुनाफा कमाने की लालच में ठेकेदारों ने ही कई जगह पैकारियां खुलवाई हैं। लेकिन इन अवैध ठिकानों से जिम्मेदार विभाग अनजान और बेखबर होने का ढोंग करते हैं। सूत्र बताते हैं कि जिम्मेदार विभागों को हर महीने सुविधा शुल्क मिल जाता है, मजाल क्या की इनके बीट प्रभारी से एक भी पैकारियां ओझल हो जाए।
जिम्मेदार विभागों का मिला संरक्षण
हमेशा से यह माना जाता रहा है कि अवैध शराब कारोबार के मुनाफे में जिम्मेदार विभाग का भी हिस्सा रहता है। यही वजह है कि अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कोई कार्यवाही नहीं करता। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जगह-जगह खुल गई पैकारियों के कारण शराब आसानी से मिल रही है। युवाओं में शराब के नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है।
कार्यवाही करने का मिल रहा आश्वासन
इस मामले में आबकारी अधिकारी बैतूल अंशुमान सिंह चिड़ार से फोन पर बात की गई तो उनके द्वारा आश्वासन दिया कि जल्द ही इस पर कार्रवाई करते हैं।
Author: papajinews
Post Views: 60


