अयोध्या जा रहे पद यात्रियों का घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने किया स्वागत

अयोध्या जा रहे पद यात्रियों का घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने किया स्वागत

पद यात्रियों ने लगाए जय श्रीराम के नारे, चेहरे पर दिखा खुशी का भाव

अयोध्या जा रहे पद यात्रियों का गुरुवार 28 दिसंबर को घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक गंगा सज्जन सिंग उइके ने भव्य स्वागत किया। श्रीमती उइके ने कॉलेज चौक पर पद यात्रियों का स्वागत करते हुए उनकी यात्रा सफल होने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूर्ण रहा है। हर वर्ग के पूरे देश सहित बैतूल जिले की जनता इस मंदिर के निर्माण को लेकर उत्साहित दिख रही हैं। के

रीब पांच शताब्दी के बाद अयोध्या में राम मंदिर के फिर से आकार लेते देखने को हर वर्ग लालायित है। साधु-संतों में भी भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर हो रहे राम मंदिर निर्माण को लेकर अलग ही उत्साह दिख रहा है। इस दौरान पद यात्रियों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। उनके चेहरे पर झलकती खुशी का भाव मंदिर निर्माण को लेकर प्रदर्शित करता दिखा। विधायक गंगा उइके ने कहा अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का सपना साकार होने को है। पूरा देश 22 जनवरी की प्रतीक्षा कर रहा है, जब राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। अयोध्या में राम मंदिर के भव्य निर्माण ने पीढ़ियों से हिंदू समाज के मन की टीस को दूर किया है। राम मंदिर भारत को सशक्त, समृद्ध एवं सद्भावपूर्ण देश के रूप में स्थापित करेगा।

papajinews
Author: papajinews

Leave a Comment

error: Content is protected !!