विधायक कार्यालय में मनाई अटल जयंती शाहपुरभौरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
भारतीय राजनीति में मील का पत्थर साबित हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई : गंगा उइके

घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विधायक कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती मनाई। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र के बारे में सभी को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वहीं उनकी ओर से पार्टी हित और देश हित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया।
विधायक श्रीमती गंगा सज्जन उइके ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी सिर्फ एक नेता ही नहीं बल्कि एक कवि के रूप में भी जाने जाते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में मील का पत्थर साबित हुए हैं। अटल जी का जीवन सभी के लिए प्रेरणा है। उन्हें आज देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में गिना जाता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शाहपुर, भौरा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

papajinews
Author: papajinews

error: Content is protected !!