मसाज पार्लर का सच:भोपाल के स्पा सेंटर में मिली सेक्स वर्कर नेपाल से लाई जाती थीं; पेमेंट 8 हजार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भोपाल। कोलार इलाके में लंदन इवनिंग स्पा सेंटर में पकड़ी गई सेक्स वर्कर नेपाल तक से लाई गई थीं। उन्हें 8 हजार रुपए महीने पर रखा गया था, जबकि वह ग्राहकों से पेमेंट से कई गुना ज्यादा टिप में ले लेते थीं। स्पा सेंटर में नेपाल के अलावा देश के कई हिस्सों जैसे नागपुर से भी लड़कियां बुलाई जाती थी।
सेक्स रैकेट में पकड़ी गई लड़कियों ने पुलिस पूछताछ में इसका खुलासा किया है। क्राइम ब्रांच की टीम को कई लड़कियों और ग्राहकों के नंबर मिले हैं। पुलिस अब उन सभी नंबरों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने मौके से दो ग्राहक भी पकड़े थे।

एक हजार रुपए में होती थी इंट्री
क्राइम ब्रांच भोपाल के एएसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि एक हजार रुपए में तो सिर्फ इंट्री होती थी। इसके बाद ग्राहक की डिमांड के अनुसार कीमत तय होती थी। इसमें लड़कियां भोपाल से लेकर दूसरों शहरों और विदेशी के मॉडल मिलते थे। हालांकि उम्र, शहर और देश के अनुसार मसाज की कीमत तय होती थी। समय पहले से ही तय रहता था। मिनट के अनुसार चार्ज किया जाता था। पुलिस आरोपियों के पास मिले नंबरों की पड़ताल कर रही है।

सोशल मीडिया पर हो रहा था संचालित
बीडीए कॉलोनी सलैया में रहने वाले मुख्य आरोपी और स्पा सेंटर के मैनेजर अनिल वर्मा सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राहकों और लड़कियों के संपर्क में रहता था। वह ग्राहक की डिमांड के अनुसार ही लड़कियों से संपर्क करता था। ग्राहक को पहले से ही चार्ज आदि के बारे में बता दिया जाता था। सोशल मीडिया पर भेजे गए फोटो का चयन होने के बाद सौदा तय हो जाता था।

papajinews
Author: papajinews

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!