महंगे पेट्रोल पर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा राम के राज में पेट्रोल 93 और लंका में 51 रुपए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भोपाल . देश में पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि राम के भारत में पेट्रोल 93 रुपए, सीता के नेपाल में 53 रुपए और रावण की लंका में पेट्रोल 51 है।

इसके बाद मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने निशाना साधते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने स्वामी के सोशल मीडिया पोस्ट पर रिप्लाई किया “आप ने ठीक कहा स्वामी जी, घोर कलियुग है। देश में लगातार पेट्रोल के दाम बढ़ने के कारण अब इसके 100 के पार पहुंचने की अटकलें तेज हो गई हैं। कई राज्यों में यह 94 रुपए के पार पहुंच चुका है।

papajinews
Author: papajinews

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!