गैस सिलेंडर फिर 50 रुपए महंगा, सब्सिडी का अब भी कोई अता-पता नहीं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भोपाल। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने 15 दिन के भीतर दूसरी बार रसोई गैस के दाम 50 रुपए बढ़ा दिए हैं। राजधानी में अब 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 700 रुपए का पड़ेगा। इससे पहले 2 दिसंबर को भी रसोई गैस के दाम 50 रुपए ही बढ़ाए गए थे। इसे मिलाकर रसोई गैस 100 रुपए महंगी हो चुकी है।

दाम बढ़ाने के बावजूद कंपनियों ने अब तक अपनी गैस एजेंसी संचालकों के पोर्टल में सब्सिडी की कोई जानकारी नहीं भेजी है। है। एलपीजी विक्रेता संघ (भोपाल) के अध्यक्ष आरके गुप्ता के मुताबिक दाम 700 रुपए होने के बाद सब्सिडी मिलेगी या नहीं, यह एक या दो दिन में पता चलेगा।

कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा

सरकार ने आठ माह से रसोई गैस पर कोई सब्सिडी जारी नहीं की है। तेल कंपनियों ने 5 किग्रा वाले रसोई गैस के छोटू सिलेंडर के दाम भी 18 रुपए बढ़ाए हैं। अब यह सिलेंडर 241.50 रुपए की जगह 259.50 रुपए का आएगा। व्यावसायिक उपयोग वाले 19 किग्रा के कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 36 रुपए की ही बढ़ोतरी की गई है। अब यह सिलेंडर 1301.50 रुपए की जगह 1337.50 रुपए का मिलेगा।

30 नवंबर के बाद से अब तक दामों में 14.28 फीसदी का इजाफा

15 दिसंबर 2 दिसंबर 30 नवंबर अंतर
रसोई गैस (14.2 किग्रा) 700 रु. 650 रु. 600 रु. 100 (14.28%)
छाेटू रसोई गैस (5 किग्रा) 259.50 रु. 241.50 रु. 223.50 रु. 36 (13.87%)
कमर्शियल सिलेंडर (19 किग्रा) 1337.50 रु. 1301.50 रु. 1247.50 रु. 90 (7.21%)

papajinews
Author: papajinews

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!