कुनबी समाज का 19वाँ नि:शुल्क अंतर्राष्ट्रीय युवक युवती परिचय सम्मेलन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कुनबी समाज का 19वाँ नि:शुल्क अंतर्राष्ट्रीय युवक युवती परिचय सम्मेलन

एवं महिलाओं का हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम 25 फरवरी 2024 को होगा

अखिल भारतीय लोणारी कुनबी समाज म.प्र. के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भीष्म भोप्ते ने बताया कि दिनांक 25 फरवरी 2024, समय 11:00 बजे, दिन रविवार को 19 वाँ नि:शुल्क अंतर्राष्ट्रीय युवक युवती परिचय सम्मेलन तथा महिलाओं का हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम चपाती केन्द्र के पास मैदान, ई-सेक्टर, बरखेड़ा भेल, भोपाल में आयोजित होगा। सम्मेलन में 18 राज्यों एवं विदेशों में बसे युवक युवती प्रत्याशी एवं अभिभावक तथा समाज बंधु भाग लेंगे। सम्मेलन में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जाँच शिविर में विशेषज्ञो के द्वारा परामर्श, बोन डेन सिटी टेस्ट, शुगर टेस्ट, ईसीजी, बीपी के साथ नि:शुल्क दवाई वितरण तथा बेटी बचाओं एवं भु्रण हत्या पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज बंधुओं को संदेश देने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में कुलदेवी का छायाचित्र तथा राम दरबार भी वितरित किया जाएगा। बायोडाटे की पुस्तिका का भी प्रकाशन किया जायेगा एवं संगठन के 22 वर्ष पूर्ण होने पर सभी संगठन के पदाधिकारी एवं सभी सदस्यों का सम्मान किया जाएगा तथा सभी राज्यों के समाज बंधुओं से परिचय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अपील की गई है। इस कार्यक्रम में सभी को सादर आंमत्रित किया गया है। फार्म भरने की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2024 होगी।
papajinews
Author: papajinews

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!