पार्षदों सहित त्यागपत्र दे सकते हैं भाजपा से रोहित नायक अध्यक्ष नगर परिषद शाहपुर

विधानसभा चुनाव के चलते भारतीय जनता पार्टी मे उपेक्षा के कारण वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक जल्द ही अपना इस्तीफा दे सकते हैं। निर्दलीय रूप में चुनाव लड़कर शाहपुर नगर परिषद के अध्यक्ष बने रोहित विक्की नायक ने बाद में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था लेकिन भारतीय जनता पार्टी में लगातार उनकी व उनके समर्थक पार्षदों की हो रही उपेक्षा के कारण उन्होंने अब भारतीय जनता पार्टी से पार्षदों और अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस्तीफा देने का मन बना लिया है। चर्चा के दौरान अध्यक्ष विक्की नायक ने बताया कि लगातार उन्हें भारतीय जनता पार्टी के संगठन से उपेक्षित किया जा रहा है जिससे कि उनके पार्षद और कार्यकर्ता नाराज हैं। अब वह इस्तीफा देकर निर्दलीय नगर परिषद के अध्यक्ष बने रहना चाहते हैं।

papajinews
Author: papajinews

Leave a Comment

error: Content is protected !!