कांग्रेस से भाजपा में आए नारायण पटेल बोले- वोट डालते समय केवल पंजा दिखना चाहिए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खंडवा। मध्यप्रदेश खंडवा के मंधाता से संभावित भाजपा विधानसभा प्रत्याशी नारायण पटेल की जुबान फिसल गई। एक सभा को संबोधित करते उनसे निकल गया कि कांग्रेस को दिल खोलकर वोट दें। वोट देते समय कांग्रेस का पंजा दिखना चाहिए। यह सुनते ही सभा में जमकर ठहाके लगने लगे। हालांकि उन्हें तत्काल ही अपनी गलती का एहसास हो गया और उन्होंने भूल सुधार कर ली, लेकिन कैमरों में पकड़े गए। उसके बाद से उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बोले- अरे माफी चाहता हूं
हाथ का पंजा दिखाते हुए बोले- जैसे ही आप मतदान करने जाएं, तो उसमें सीधे पंजा ही दिखना चाहिए। कांग्रेस को ही वोट डालना है। लोग जोर-जोर से हंसने लगे। इतना कहते ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया और उन्होंने बगल में बैठक एक व्यक्ति से बात की। अरे पंजा नहीं फूल दिखना चाहिए। वह भी हंसते हुए बोले अरे अरे माफी चाहता हूं। गलती हो गई। पंजा नहीं फूल दिखना चाहिए। उन्होंने अपने दिमाग की तरफ हाथ करते हुए कहा अरे कंप्यूटर में फिट है क्या करें।

papajinews
Author: papajinews

error: Content is protected !!