मार्शल आर्ट एवं रकबी खेल प्रतियोगिता में कार्मल स्कूल के विद्यार्थियों का हुआ राष्ट्रीय स्तर पर चयन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों का स्कूल प्रशासन द्वारा किया गया सम्मान

मार्शल आर्ट में पांच एवं रकबी में एक कुल 6 विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे अपने खेल का जोहर

मुलताई – पवित्र नगरी में गुरुवार को दोपहर 2 बजे से मासोद रोड पर संचालित अशासकीय शाला न्यू कार्मल कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जानकारी अनुसार मार्शल आर्ट में 5 विद्यार्थियों तथा रकबी खेल प्रतियोगिता में 1 विद्यार्थी का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर वर्षा गड़ेकर, भाजपा नेता एवं समाजसेवी कीर्ति यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार एवं संस्था अध्यक्ष संचना जैन तथा प्राचार्य विनीत नायर उपस्थित रहे। आयोजन के विषय में शाला के संचालक अनीष नायर ने बताया कि भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शाला की निक्षा अग्रवाल, मानस चंदेल, तुलसी पटवा, दीक्षा बारंगे एवं अश्विनी भारंगी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया जिसके चलते इन विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। वही शाला की छात्रा निक्षा अग्रवाल को गोल्ड मेडल के साथ बेस्ट गर्ल का अवार्ड भी मिला। उन्होंने बताया कि भोपाल में सात दिवसीय रकबी खेल का नेशनल कैंप आयोजित हुआ जिसमें शाला की छात्रा श्वेता नरवरे ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया जिसके चलते छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ।

गुरुवार को विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते स्कूल प्रशासन द्वारा शाला के ऑडिटोरियम हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मोमेंटो, मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मार्शल आर्ट में चयनित खिलाड़ियों ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं अतिथियों के सामने खेल का प्रदर्शन भी किया जिसको देखकर सभी हैरतअंगेज रह गए। उपस्थित सभी अतिथियों ने चयनित खिलाड़ियों के अतिरिक्त कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों से इसी तरह आगे बढ़कर खेल स्पर्धाओं में भाग लेने की बात कही। इस दौरान भाजपा नेता एवं समाजसेवी कीर्ति यादव ने अपनी ओर से सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देने की घोषणा भी की। शाला की ओर से संस्था प्राचार्य ने मार्शल आर्ट कोच ब्लैक बेल्ट मृत्युंजय पटेल एवं सूर्या पटेल सहित शाला की खेल शिक्षिका अश्विनी विश्वकर्मा का आभार व्यक्त किया।

papajinews
Author: papajinews

error: Content is protected !!