नपा चुनाव से पहले भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संजय कुमार गुप्ता

नगर परिषद चुनाव से पहले शुक्रवार भाजपा को बड़ा झटका दो बार नगर अध्यक्ष रह चुके मनीष त्रिवेदी (मन्नू) ने दिया। उन्होंने भाजपा की सदस्यता छोड़ विधायक ब्रम्हा भलावी की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उल्लेखनीय है गुरुवार की देर रात भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर परिषद के भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई थी जिसमें शाहपुर नगर के दिग्गज नेताओं के नाम नहीं होने से कुछ नाराज चल रहे हैं, तो कुछ नेताओं ने निर्दलीय तौर पर पार्षद के लिए अपना नामांकन दर्ज किया है, वहीं पूर्व नगर अध्यक्ष मनीष त्रिवेदी द्वारा घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्मा भलावी,विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र मिश्रा पर्यवेक्षक डॉ राजेंद्र देशमुख, ब्रज किशोर पांडे व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ली इसे लेकर भाजपा खेमे में हलचल मच गई है। यह पूरी कवायद नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से टिकट ना मिलने को लेकर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी छोड़ कांग्रेस में आए मनीष त्रिवेदी को नगर परिषद शाहपुर के वार्ड क्रमांक 4 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी के रूप में उतार सकती है।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक महतो द्वारा भी पार्टी की गतिविधियों में सक्रियता दिखाते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लिया जिनका की स्वागत विधायक ब्रह्मा भलावी द्वारा किया गया।

papajinews
Author: papajinews

error: Content is protected !!