राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कालेज में उद्बोधन श्रृंखला,विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कालेज में उद्बोधन श्रृंखला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

 

शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान संकाय एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा प्रायोजित विभिन्न गतिविधियों का शनिवार को आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय महाविद्यालय आमला से प्रोफेसर मुकेश इवने एवं प्राचार्य नीतू जायसवाल माहोरे द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा एस्ट्रोनॉट कल्पना चावला के जीवन पर आधारित शॉर्ट फिल्म एवं विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल की सभी ने सराहना की। इसी क्रम में शुक्रवार को महाविद्यालय के सभागृह में भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान पर केन्द्रित क्विज़ अर्थात प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। जिसमे डॉ सी वी रमन टीम विजेता रही। कार्यक्रम में वैज्ञानिक अविष्कार एवं नवाचार विषय पर केन्द्रित व्याख्यान में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर मुकेश इवने द्वारा जैवतकनीकी का उपयोग कृषि व स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में करने का आह्वान किया गया। प्राचार्य प्रो.नीतू जायसवाल माहोरे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में विज्ञान की महत्ता जल की तरह है। जिस तरह जल के बिना जीवन नहीं, बिना विज्ञान के जीवन भी सूना है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ॰ पूनम देशमुख ने बताया कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करने के लिए मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से आगामी सप्ताह में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जावेगा।उन्होंने डॉ सी वी रमन के जीवन व उपलब्धियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ नितेश पाल एवं आभार प्रदर्शन डॉ शीतल चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर लगभग 115 विद्यार्थियों सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
papajinews
Author: papajinews

error: Content is protected !!