MP : फ्लैट में युवती के साथ थानेदार, पुलिस लेकर पहुँच गयी पत्नी

ग्वालियर। पत्नी के सामने एक थानेदार की थानेदारी निकल गई। उसकी ही पत्नी ने फ्लैट में युवती के साथ पकड़ा है। उसने जब पत्नी को फ्लैट में सामने देखा, तो होश उड़ गए। किसी तरह दरवाजा खोला। पत्नी ने फ्लैट के बाथरूम में छुपकर बैठी युवती को भी पकड़ा। इसके बाद थानेदार की पत्नी ने जमकर हंगामा किया। युवती की भी पिटाई की। घटनाक्रम शुक्रवार दोपहर महालक्ष्मी अपार्टमेंट का है।

डायल 100 सूचना मिलते के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों को थाना ले जाया गया। पकड़ा गया पुलिसकर्मी सबलगढ़ के रामपुर थाना में पदस्थ है।
उपनिरीक्षक सुनील बानोरिया गुरुवार को किसी काम से बाहर जाने का कहकर घर से निकला था। सुनील की पत्नी कंचन को पहले से ही उस पर संदेह था। इसी बीच सूचना मिली कि थानेदार ग्वालियर के मुरार इलाके में गर्ल्स कॉलेज के सामने अपार्टमेंट के फ्लैट में किसी युवती के साथ है। इसके साथ दोपहर कंचन अपने भाई, पिता व अन्य मायके वालों को लेकर पहुंच गई। कंचन को दरवाजे पर देखकर सुनील की हालत खराब हो गई। किसी तरह उसने दरवाजा खोला। कंचन ने जब तलाशी ली, तो बाथरूम में एक युवती मिली है। इसके बाद उसने और परिजन ने हंगामा कर दिया। साथ ही पुलिस को बुला लिया।
जब सुनील से पत्नी ने यहां युवती के साथ होने के बारे में पूछा, तो वह कहता रहा कि मैं तो कार्यक्रम में आया था। यह पहचान की है, इसलिए मिलने चली आई। युवती भी सुनील को पहचानने या उससे कोई वास्ता नहीं होने की बात कह रही थी।

तीन साल पहले हुई है शादी
सुनील की शादी जून 2017 में कंचन के साथ हुई थी। दोनों के डेढ़ साल की बेटी भी है। कुछ समय से वह लगातार उससे चोरी छिपे युवती से मिल रहा था। पत्नी कभी संदेह करती थी, तो वह बहाना बनाकर बच जाता था। इस बार पत्नी ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया है।

papajinews
Author: papajinews

Leave a Comment

error: Content is protected !!