महात्मा मनसुख दास बाबा मेला शाहपुर राम सत्ता प्रतियोगिता का हुआ समापन 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महात्मा मनसुख दास बाबा मेला शाहपुर रामसत्ता प्रतियोगिता का हुआ समापन 

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महात्मा मनसुखदास बाबा मेले का शुभारंभ पौष पूर्णिमा 3 जनवरी 2026 को महात्मा मनसुखदास बाबा समाधि स्थल शाहपुर पर निशान चढ़ने के बाद प्रारंभ हुआ जिसमें 24 घंटे अखंड रामसत्ता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रदेश के कई जिलों से राम सत्ता मंडलों ने भाग लेकर रामचरितमानस पर भजनों की शानदार प्रस्तुति देते हुए उपस्थित जन सैलाब को आनंदित किया।
इस रामसत्ता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्री नवयुवक भजन मंडल छिंदवाड़ा को प्राप्त हुआ जिन्हें 25000 ₹ की नगद राशि के साथ शील्ड से सम्मानित किया गया। द्वितीय पुरस्कार शिव ज्योति भजन मंडल भयावाड़ी जिन्हें 21100 ₹ व शील्ड से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता का तृतीय पुरस्कार तारा भजन मंडल मिरियाडोल ने हासिल किया जिन्हें 15000 ₹ व शील्ड से सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में सभी भजन मंडल श्री कृष्ण सुदर्शन मंडल मौखामाल, श्री ठाकुर भजन मंडल हिंगनसीर, श्री सुदर्शन मंडल सिलपटी, बाल गोपाल मंडल भोपाल, श्री कृष्ण भजन मंडल बोरखेड़ा, गुरु साहब मंडल खारी, यादव भजन मंडल पावर झंडा, निर्मोही भजन मंडल मोरपानी केसला, श्री बजरंग मनोहर मंडल पथरोटा इटारसी, श्री इंद्रधनुष मंडल शोभापुर सारणी, श्री कृष्ण भजन मंडल आमला, केवट मंडल घोड़ाडोंगरी, आदर्श ज्योति मंडल चिखलार सभी भजन मंडलों को नगद राशि और शील्ड से सम्मानित किया।
papajinews
Author: papajinews

error: Content is protected !!