अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, जिले में 12 लाख 13 हजार 167 मतदाता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशितजिले में 12 लाख 13 हजार 167 मतदाता

विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य सफलता पूर्वक सम्पन्न
            भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। जारी सूची के अनुसार जिले में कुल 12 लाख 13 हजार 167 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जिनमें 6 लाख 17 हजार 769 पुरुष, 5 लाख 95 हजार 389 महिला तथा 9 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदाता सूची का ईपी रेशियो 66.90 तथा जेंडर रेशियो 963.77 दर्ज किया गया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई।
      बैठक में कलेक्टर सूर्यवंशी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया, जिसमें सभी राजनीतिक दलों के सहयोग के साथ बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निर्बाध रूप से जिले में एसआईआर का कार्य किया गया हैं। उन्होंने जिले के मतदाताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
     बैठक में बताया गया कि 23 दिसंबर 2025 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में जिले में कुल 11 लाख 95 हजार 558 मतदाता थे। जिसमें 6,995 नो-मैपिंग तथा 1,65,031 लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी सहित कुल 1,72,025 प्रकरण चिन्हित किए गए, जिनकी सुनवाई पूर्ण की गई। इनमें 1,71,813 मतदाता पात्र तथा 213 मतदाता अपात्र पाए गए। प्राप्त फॉर्म 6 के माध्यम से 21,917 नए मतदाता जोड़े गए, जबकि फॉर्म 8 के तहत संशोधन उपरांत 11,250 मतदाताओं का समावेशन किया गया। वहीं फॉर्म 7 के आवेदनों के निराकरण के बाद मृत, स्थानांतरित एवं दोहरी प्रविष्टि वाले 4,308 मतदाता हटाए गए। इस प्रकार कुल 17609 मतदाता जोड़े गए है।
       अंतिम मतदाता सूची में जिले में कुल 12 लाख 13 हजार 167 मतदाता दर्ज हुए हैं। विधानसभा-वार मतदाता संख्या में मुलताई में 2,28,847, आमला में 2,04,902, बैतूल में 2,51,613, घोड़ाडोंगरी में 2,63,234 तथा भैंसदेही में 2,64,571 मतदाता शामिल हैं। बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की हार्ड कॉपी एवं सीडी वितरित की गई तथा इसके पश्चात आयोजित प्रेस वार्ता में विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
       राजनैतिक दलों की बैठक में भारतीय जनता पार्टी से कैलाश धोटे , पवन यादव, इंडियन नेशनल कांग्रेस देवेंद्र वाघ, आम आदमी पार्टी से शंकर पेंद्राम, बहुजन समाज पार्टी से जी आर पटेल, जादोराव सूर्यवंशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें ।
papajinews
Author: papajinews

error: Content is protected !!