MP : कोरोना से डॉक्टर शुभम उपाध्याय 26 साल के डॉक्टर की मौत

भोपाल .  भोपाल में बुधवार को सागर के 26 वर्षीय डॉक्टर शुभम उपाध्याय की कोरोना से मौत हो गई। उन्होंने इलाज के दौरान भोपाल के चिरायु अस्पताल में​ दम तोड़ दिया। उनके इलाज के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक करोड़ रुपए सहायता देने की घोषणा की थी, लेकिन इससे पहले ही शुभम की मौत हो गई। शुभम के अच्छे इलाज के लिए सागर में लोग न केवल धन जुटा रहे थे, बल्कि उनकी सलामती के लिए दुआएं भी की जा रही थीं।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से मार्च 2020 में डिग्री पूरी कर शुभम उपाध्याय निकले ही थे कि कोरोना का कहर शुरू हो गया। उन्हें सागर के कोविड सेंटर में ही पहली नियुक्ति मिली और वे यहां जी-जान से कोरोना मरीजों की सेवा में जुट गए। स्वयं की परवाह किए बिना इलाज करते हुए वे भी 28 अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव हो गए। चार दिन तक सागर में ही उनका उपचार किया गया। इसके बाद भोपाल लाया गया। यहां उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता चला गया। परिजन आर्थिक रूप से भी परेशान हो गए।

ऐसे में सागर के लोगों ने आर्थिक मदद जुटाना भी शुरू कर दी। मध्यप्रदेश सरकार ने उनके इलाज के लिए पूरा खर्च लगभग एक करोड़ वहन करने की घोषणा कर दी थी। उनके दोनों फेफड़े 90% से ज्यादा खराब हो चुके थे। उन्हें चेन्नई ले जाना था लेकिन इसके पहले ही उन्होंने चिरायु अस्पताल भोपाल में दम तोड़ दिया।

papajinews
Author: papajinews

Leave a Comment

error: Content is protected !!