राम मंदिर ट्रस्ट के क्लोन चेक से फर्जीवाड़ा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राम मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों रुपए बैंक में पहुंचने के साथ ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से ठगी की कोशिश शुरू हो गई है। ट्रस्ट के खाते से लखनऊ के एक बैंक से क्लोन चेक के माध्यम से  लगभग  6 लाख रुपए निकाल लिए गए हैं। तीसरे क्लोन चेक से की जा रही निकासी वेरिफिकेशन के दौरान पकड़ में आ गई। ट्रस्ट ने अयोध्या कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी ।

सीओ अयोध्या राजेश राय के मुताबिक लखनऊ के एक बैंक से क्लोन चेक बनाकर 1 सितंबर को ढाई लाख और 3 सितंबर को साढ़े 3 लाख रुपये निकाल लिए गए। जब तीसरा फर्जी चेक लगाकर 9 लाख 86 हजार का बैंक ऑफ बड़ौदा में निकालने की कोशिश हुई, तो सत्यापन के लिए बैंक अधिकारियों ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के पास फोन किया।

papajinews
Author: papajinews

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!