81 वर्षों से किया जा रहा रामलीला का मंचन आज होगा ताड़का वध

81 वर्षों से किया जा रहा रामलीला का मंचन आज होगा ताड़का वध : भौरा

रामलीला मंडल भौरा द्वारा लगातार 81 वर्षों से रामलीला का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जा रहा है।इस वर्ष भी शिव मंदिर रामलीला चौक पर मंडल द्वारा मंचन किया जा रहा है।जिसमे रविवार को गणेश पूजन एवम सोमवार को नारद मोह का मंचन किया गया।मंडल के सक्रिय कलाकार अमित तिवारी द्वारा नारद का किरदार निभाया गया।कल रात्रि में राम जन्म,एवम रावण वेदवती संवाद का मंचन किया गया।जिसमे रावण की भूमिका रूबल सलूजा द्वारा निभाई गई।राम के रूप में सौरभ सिरोठिया एवम लक्ष्मण की भूमिका कौशिक राठौर निभा रहे है।मंडल द्वारा आज रात्रि में ताड़का वध का मंचन किया जायेगा।जिसमे ताड़का के पुत्र मारीच और सुबाहु से राम लक्ष्मण का भीषण युद्ध को दर्शकों के सामने प्रदर्शित किया जायेगा।मारीच की भूमिका अर्पित तिवारी एवम सुबाहु की भूमिका भुरू राठौर निभायेंगे।मंडल के आनंद दुबे ने दर्शकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
papajinews
Author: papajinews

Leave a Comment

error: Content is protected !!