8 दशक से स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जा रहा रामलीला का मंचन,धनुष यज्ञ

8 दशक से स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जा रहा रामलीला का मंचन,धनुष यज्ञ

रामलीला मंडल भौरा द्वारा रात्रि में धनुष यज्ञ का मंचन किया जायेगा।मंडल के अमित तिवारी ने बताया की मंडल द्वारा गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ रविवार से शिव मंदिर रामलीला चौक पर हो चुका है।सोमवार को नारद मोह एवम मंगलवार को राम जन्म का मंचन किया गया।रावण वेदवती संवाद की दर्शकों ने खूब प्रशंसा की।रावण का किरदार रूबल सलूजा और वेदवती का किरदार कौशिक राठौर ने निभाया।
कल रात्रि में ताड़का वध का मंचन किया गया।जिसमे मुनि विश्वामित्र जी के यज्ञों की रक्षा के लिए वे अपने साथ राम और लक्ष्मण को ले जाते है किंतु उनका सामना ताड़का से होता है।राम और लक्ष्मण से ताड़का के पुत्र मारीच सुबाहु से भीषण युद्ध का मंचन किया गया।ताड़का का किरदार रूबल सलूजा,मारीच अर्पित तिवारी,सुबाहु भुरू राठौर,विश्वामित्र अमित तिवारी,दशरथ मोनू सिरोठिया,राम सौरभ सिरोठिया,लक्ष्मण कौशिक राठौर ने निभाया।शिल्पी का जिम्मा कौशिक अग्रवाल(चुनमुन)द्वारा संभाला जा रहा है।
जिसमें सभी कलाकारों के मेकअप से लेकर उनकी ड्रेस का निर्धारण वे स्वयं कर रहे है।कौशिक अग्रवाल द्वारा लगातार कई वर्षो से मंडल के कलाकारों की साज सज्जा का जिम्मा संभाल रहे है।रामलीला मंडल के अंकुर सिरोठिया ने दर्शकों से आज अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।आज रात्रि में धनुष यज्ञ,रावण बाणासुर संवाद, पुष्पवाटीका,लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन किया जायेगा।
papajinews
Author: papajinews

Leave a Comment

error: Content is protected !!