वन अधिकार दावों का त्वरित निराकरण किया जाए : संभागायुक्त तिवारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वन अधिकार दावों का त्वरित निराकरण किया जाए : संभागायुक्त तिवारी

स्वरोजगार योजनाओं से हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश
       संभागायुक्त  कृष्णा गोपाल तिवारी ने शुक्रवार को बैतूल सर्किट हाउस में वन अधिकार दावों एवं स्वरोजगार मूलक योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की। उन्होंने वन विभाग, राजस्व तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को लंबित एवं नवीन वन अधिकार दावों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
       बैठक में उद्योग विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, जनजातीय कार्य विभाग की टंट्या मामा स्वरोजगार योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना तथा संत रविदास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। संभागायुक्त ने बैंक एवं विभाग स्तर पर लंबित ऋण प्रकरणों को शीघ्र स्वीकृत कर हितग्राहियों को वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र हितग्राही स्वरोजगार स्थापित कर सकें।
नल-जल योजनाओं का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करें
       आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए संभागायुक्त ने नल-जल योजनाओं की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि सभी ग्रामों में एकल नल-जल योजनाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए, बंद योजनाओं को पुनः चालू कराया जाए तथा प्रगतिरत कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण किया जाए। साथ ही, ग्रामों में खराब हैंडपंप की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए।
       बैठक में पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथलेश कुमार शुक्ला, कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री अक्षत जैन, डीएफओ श्री लक्ष्मीकांत वासनिक, डीएफओ श्री अरिहंत कोचर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 
संभागायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने ग्राम सावंगा पहुंचकर घटना की ली जानकारी
            संभागायुक्त  कृष्ण गोपाल तिवारी एवं पुलिस महानिरीक्षक  मिथलेश कुमार शुक्ला शुक्रवार को बैतूल जनपद के ग्राम सावंगा पहुंचे। उन्होंने गत दिवस हुई हत्या की घटना के स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली।
     दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर मृतक परिवार की स्थिति और घटना से जुड़े तथ्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक  वीरेंद्र जैन एसडीएम  अभिजीत सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
papajinews
Author: papajinews

error: Content is protected !!