अयोध्या की सरयू नदी में एक ही परिवार के 15 लोग डूबे

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां गुप्तार घाट पर सरयू नदी में नहाने के दौरान एक परिवार के 15 लोग डूब गए। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। उनके शव मिल गए हैं। वहीं, 4 अभी लापता हैं। उनकी तलाश में गोताखोर अभियान चला रहे हैं। जबकि 6 लोग बच गए हैं। इनमें 3 को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

आगरा के सिंकदरा का रहने वाला 15 लोगों का एक परिवार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचा। दोपहर में सभी सदस्य गुप्तार घाट में स्नान कर रहे थे, तभी परिवार की दो महिलाओं फिसल गईं और नदी के तेज बहाव में फंस गई। उन्हें बचाने के लिए आसपास स्नान कर रहे परिवार के अन्य सदस्य आगे आए। वह सभी सरयू के तेज बहाव में फंस गए और बहने लगे। वहां चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।
इस दौरान परिवार के 3 लोग जैसे-तैसे तैरकर बाहर आ गए, जबकि 3 लड़कियों को गोताखोरों व आसपास के लोगों ने बचा लिया। महिलाएं समेत परिवार के 9 लोग बह गए। गोताखारों ने तलाश अभियान चलाया तो करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद 5 के शव मिल गए, जबकि 4 का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश की जा रही है।

जानकारी मिलते ही DM अनुज कुमार झा व SSP मौके पर पहुंचे। जल पुलिस के साथ ही स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। सरयू में जलस्तर में बढ़ने के कारण बचाव में परेशानी आ रही है। गुप्तार घाट के पूर्व के सभी घाटों पर नजर रखी जा रही है आगे के पुलिस स्टेशनों को भी सतर्क किया गया है।

सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान
अयोध्या के गुप्तार घाट पर 15 लोगों के डूबने की घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौक़े पर पहुंचकर लोगों को जल्द से जल्द रेस्क्यू कराने के निर्देश दिये हैं। लोगों की सकुशल तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

papajinews
Author: papajinews

Leave a Comment

error: Content is protected !!