सीएम शिवराज की हुई किरकिरी, पत्नी पर कविता चोरी करने का आरोप

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी पर कविता चोरी करने का आरोप लगा है। एक लड़की ने दावा किया है कि उसने अपने डैडी की याद में इस कविता को लिखा था और 21 नवंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था। साधना सिंह ने इस कविता को कॉपी किया। डैडी शब्द की जगह बाबूजी किया और पोस्ट कर दिया। बाद में शिवराज ने इसे शेयर करते हुए साधना सिंह की लिखी कविता बताया।
सीएम ने लिखा था कि उनकी पत्नी साधना ने कविता अपने पिता के लिए लिखी है, जिनकी कुछ दिनों पहले ही मौत हो गई थी।
भूमिका ने कविता के शब्दों में हेरफेर पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने लिखा है कि वे अपने पिता को डैडी कहती थी, लेकिन सोशल मीडिया इसे कुछ लोग बाबूजी, बाऊजी या पापा जैसे शब्दों के साथ शेयर कर रहे हैं। उन्होंने अपील की है कि कविता के शब्द बेहद व्यक्तिगत हैं और इससे उनकी भावनाएं जुड़ी हैं। इसे तोड़-मरोड़कर कविता के साथ अन्याय न करें।

कांग्रेस ने कहा- भाजपा नाम बदलने में माहिर
इस विवाद पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि भाजपा नाम बदलने में माहिर है। अब तो शिवराज दूसरों की लिखी कविता को अपनी धर्म पत्नी की लिखी हुई बता रहे हैं।

18 नवंबर को सीएम शिवराज के ससुर का निधन हो गया था
18 नवंबर की देर रात मुख्यमंत्री के ससुर घनश्यामदास मसानी का निधन हो गया था। 88 साल के मसानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उस समय सीएम अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए गए थे। खबर मिलते ही शिवराज अपनी यात्रा बीच में छोड़कर लौट आए थे

papajinews
Author: papajinews

error: Content is protected !!