श्रीराम मंदिर में अन्नकूट त्यौहार पर छप्पन पकवानों का लगा भोग, भक्तों की उमड़ी भीड

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

श्रीराम मंदिर में अन्नकूट त्यौहार पर छप्पन पकवानों का लगा भोग, भक्तों की उमड़ी भीड

संजय कुमार गुप्ता

शाहपुर नगर के हृदय स्थल में स्थित श्रीराम मंदिर मैं भगवान श्रीराम को 56 प्रकार के पकवानों का भोग लगा भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दीपावली त्योहार के द्वितीय दिन श्रीराम मंदिर में भगवान राघवेंद्र सरकार को 56 प्रकार के पकवानों का भोग लगाया गया।

मंदिर के पंडित सुरेश परसाई जो ने बताया कि नगर के सभी भक्तगण अपने अपने घरों में बने दीपावली पर्व के मिष्ठान व पकवानों को मंदिर में होने वाले अन्नकूट भोग के लिए मंदिर में पहुंचाते हैं, जहां विधि-विधान से भगवान का पूजन अर्चन कर पकवानों का भोग लगाया जाता है,तत्पश्चात उस भोग को भक्तों में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है।

 

यह परिपाटी वर्षों से चली आ रही है।राम मंदिर नगर के बीचो बीच होने के कारण श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां तीज त्योहारों पर पहुंचते हैं। अन्नकूट का उत्सव राम मंदिर और कृष्ण मंदिर दोनों ही जगह धूमधाम से मनाया जाता है।

हालांकि पिछले साल इस उत्सव को कोरोना की गाइडलाइन के अनुसार छोटे ही रूप में मनाया गया था।

papajinews
Author: papajinews

error: Content is protected !!