मंगल ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगी तरक्की और होगा जबरदस्त लाभ

भोपाल।  मंगल ग्रह का 24 दिसंबर को राशि परिवर्तन होने जा रहा है। मंगल ग्रह, मेष राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में मंगल ग्रह 22 फरवरी 2020 तक रहेंगे। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच और मकर राशि में उच्च के माने जाते हैं। मंगल ग्रह का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए अच्छी खबर लेकर आएगा तो कुछ राशियों के लिए परेशानियां पैदा होंगी। मंगल देव का यह राशि परिवर्तन कुछ जातकों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। जानिए किन राशियों के जातकों को राशि परिवर्तन का मिलेगा लाभ-

1. मेष- मेष राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में प्राप्ति होगी। इस गोचर के दौरान नए कार्य शुरू करना शुभ होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का भी निपटारा होगा। उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध होंगे।

2. मिथुन- इस राशि के जातकों की परेशानियों का अंत होगा। नौकरी और बिजनेस में तरक्की होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

3. कर्क- नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन संभव है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। इस राशि के जातकों को सरकारी नौकरी मिलने का भी योग बन सकता है।

4. सिंह- इस राशि के जातकों की धर्म और अध्यात्म में गहरी रुचि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सफलता की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। किसी बड़े सम्मान को प्राप्त कर सकते हैं।

5. धनु- छात्रों को सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनी में नौकरी का प्रयास कर रहे हैं तो सफल होंगे। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

6. कुंभ- इस गोचर के दौरान आपके फैसले और कार्यों की प्रशंसा होगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना है।

papajinews
Author: papajinews

Leave a Comment

error: Content is protected !!