भोपाल के बदमाश जुबेर मौलाना के जन्मदिन पर देर रात मस्ती करते लड़कियां मिलीं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भोपाल. भोपाल के चूनाभट्‌टी थाना क्षेत्र स्थित के-2 बार में शहर के 80 से अधिक मामलों के अपराधी जुबेर मौलाना की जन्मदिन पार्टी में पुलिस ने खलल डाल दिया। पुलिस को शराब के नशे में 80 से ज्यादा लड़कियां और बड़ी संख्या में लड़के झूमते मिले। क्राइम ब्रांच के साथ मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही लड़कियां मुंह छिपाते नजर आईं। पुलिस ने इस मामले में बार संचालक और उसके मैनेजर के अलावा 4 लोगों पर मामला दर्ज किया है। मौके से बच निकले जुबेर की तलाश की जा रही है।
भोपाल में कोरोना के संक्रमण के चलते सिर्फ बार रेस्टोरेंट और खाने की दुकानों को ही तय समय तक खोले जाने की अनुमति है। इसके अलावा अन्य सभी तरह की शॉप को 8 बजे तक बंद करना होता है। चूनाभट्‌टी थाना प्रभारी शिवराज सिंह के अनुसार के-2 बार में रात एक बजे के बाद भी पार्टी चल रही थी। वहां पर बार खुला हुआ था। यह बार विवेक शिवहरे का है।
पुलिस के पहुंचते ही वहां बड़ी संख्या में लड़के-लड़कियां मिलीं। शराब की बोतलें हुक्का आदि मिले। युवक और युवतियां शराब और हुक्का पीते नजर आईं। पुलिस कार्रवाई को लेकर विवेक शिवहरे ने विरोध जताया। इसके कारण हंगामा हो गया। मौके पर कोलार समेत अन्य थानों की पुलिस को बुलाया गया। इस मामले में विवेक के साथ उसके मैनेजर कैलाश लोधी के अलावा चार ग्राहकों रहमान खान, वासित अली तन्ना, मोहम्मद जेब और दानिश बेग के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार यह पार्टी जुबेर मौलाना के जन्मदिन की थी। उस पर शहर भर में 80 से अधिक अपराध दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हालांकि, वह मौके से कैसे बच निकला इसका पता नहीं चल पाया है। इधर आबकारी विभाग ने भी बार का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इमसें बार लाइसेंस के नियमों के खिलाफ जाकर तय समय से अधिक और एक्सपायरी डेट का सामान दिए जाने का मामला बनाया गया है।
पुलिस के अनुसार लड़कियां कम उम्र तक की मिलीं। वह सभी नशे में झूमते गाते मिलीं। न तो सोशल डिस्टेंसिंग ही थी और न ही कोई मास्क लगाए हुए मिला। हालांकि पुलिस को देखते ही सभी मास्क पहनने और मुंह छिपाते नजर आए। पार्टी में शामिल अधिकांश लड़के पुराने भोपाल के बताए जाते हैं। पुलिस ने सभी के नाम पते दर्ज कर बाद में छोड़ दिया।

papajinews
Author: papajinews

error: Content is protected !!