पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

बैतूल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल के द्वारा समस्त जिला ईकाई में दिनाक 16.10.2023 से 20.10.2023 तक ऑपरेशन स्टॉर्म मेकर्स – 2 संचालित किए जाने हेतु निर्देशितकिया है अभियान संचालित करने का मुख्य उद्देश्य मानव दुर्व्यापार से जुडे सोशल मीडिया, हवाई अड्डो, अंतराष्ट्रीय सीमा क्षेत्रो, कैसीनो, वेश्यालयो, होटल, लॉज- ढाबा के साथ रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड जैसे हॉट स्पाट की चिन्हित कर, मानव दुर्व्यापार संबंधी गतिविधिया पाये जाने पर त्वरित कार्यवाही करने संबंधी निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बैतूल सिद्दार्थ चौधरी के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमति कमला जोशी के निर्देशन में जिला पुलिस ईकाई ने दिनाक 19/10/2023 व 20/10/2023 को महिला थाना बैतूल, थाना गंज, थाना कोतवाली व महिला सुरक्षा शाखा स्टाफ की संयुक्त टीम द्वारा बैतूल शहर में, मुख्य रूप से रेल्वे स्टेशन, बस स्टाफ ,होटल ,लॉज व ढाबो मे चैकिंग कर व पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदाय मानव दुर्व्यापार से सबंधित वीडियो क्लिप दिखाकर उपस्थित आमजनो, यात्रीयो को जागरूक किया गया, इसी तारतम्य मे थाना शाहपुर, थाना मुलताई ने भी अपने अपने थाना क्षेत्रो मे मानव दुर्व्यापार के संबंध मे आमजनता को जागरूक किया गया।अभियान के संचालन मे उपनिरीक्षक अश्विनी चौधरी थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक चित्रा कुमरे महिला थाना, उपनिरीक्षक रवि शाक्य थाना गंज, उपनिरीक्षक मोनिका पटले थाना शाहपुर, उपनिरीक्षक आम्रपाली दाहत थाना मुलताई, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी ठाकुर, गीता टेकाम, पुष्पा धुर्वे, सोनू ठाकुर की भूमिका रही

papajinews
Author: papajinews

error: Content is protected !!