कोलकाता में भाजपा-पुलिस में झड़प भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोलकाता : कोलकाता में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। भाजपा कार्यकर्ता माझेरहाट ब्रिज को शुरू करने में हो रही देरी को लेकर विरोध कर रहे थे। वे कंस्ट्रक्शन साइट की तरफ बढ़ रहे थे, इस बीच पुलिस ने उन्हें रोका तो झड़प हो गई। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया था, इसलिए हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

कैलाश विजयवर्गीय भी प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे
माझेरहाट ब्रिज का एक हिस्सा 4 सितंबर 2018 को गिर गया था। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद ब्रिज को गिराकर नए सिरे से काम शुरू किया गया था। ब्रिज अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है। ब्रिज के काम में देरी होने पर भाजपा विरोध कर रही है। न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक गुरुवार के प्रदर्शन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल होने वाले थे, लेकिन पुलिस ने पहले ही भीड़ को रोक दिया।

papajinews
Author: papajinews

error: Content is protected !!