मै हूँ अभिमन्यु – अभियान का तृतीय चरण 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2024 होगा संचालित

मै हूँ अभिमन्यु – अभियान का तृतीय चरण 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2024 होगा संचालित

 पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संपूर्ण प्रदेश में विशेष जागरूकता अभियान ‘मै हूँ अभिमन्यु’ का तृतीय चरण 03.10.2024 से 12.10.2024 तक संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल झारिया द्वारा उक्त निर्देशों के पालन में, जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर टीमों का गठन किया गया है।
निर्देसानुसा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल के मार्गदर्शन में यह विशेष जागरूकता अभियान ‘मै हूँ अभिमन्यु’ (सहयोग – सम्मान – समानता) चलाया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य

इसका मुख्य उद्देश्य महिला संबंधी अपराधों जैसे नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद, घरेलू हिंसा आदि की रोकथाम और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।
इस अभियान के तहत आमजन को पोस्टर, पैम्पलेट, बैचेस और ‘अभिमन्यु’ कट-आउट के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
अभियान के दूसरे दिन, थाना सारणी के स्टाफ द्वारा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और थाना प्रभारी भैंसदेही श्री नीरज पाल द्वारा सरस्वती हायर सेकंडरी स्कूल में, एवम शासकीय माध्यमिक विद्यालय साईखेड़ा, प्रगति हायर सेकेण्डरी स्कूल साईखेड़ा प्रोग्राम के अंतर्गत बालको को अधिकार, विकास, सहभागीता संरक्षण एवम सेल्फ डिफेंस के संबंध के बारे में जानकारी दी गई
छात्रों को ‘मै हूँ अभिमन्यु’ (तृतीय चरण) के तहत महिलाओं के प्रति विशेष सम्मान की भावना विकसित करने, बाल्यकाल से ही सामाजिक, नैतिक, मनोवैज्ञानिक और कानूनी ज्ञान प्रदान करने तथा शिक्षा के माध्यम से विभिन्न अपराधों के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।
papajinews
Author: papajinews

Leave a Comment

error: Content is protected !!