महिला पुलिस के साथ अभद्रता करने पर भाजपा कार्यकर्ता की धुनाई, भाजपा विधायक ने किया हंगामा

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले एक भाजपाई को पुलिस पकड़कर थाने ले आई थी। पुलिस ने उसको जमकर लाठी-डंडों से पीटा और हवालात में बंद कर दिया।जानकारी मिलने पर भाजपा विधायक समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और उसे छुड़ाकर ले गए।
उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी की मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आरोप है कि महिला सिपाहियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की। इतना ही नहीं सत्ता मद में चूर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनकी पार्टी के एक युवक को कोतवाली के भीतर लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में पहुंचे पचासों कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया और पुलिस अभिरक्षा से उस कार्यकर्ता को छुड़ा ले गए।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद रेखा वर्मा क्षेत्र में मौजूद थीं। उनके स्वागत समारोह के कार्यक्रम में तमाम तमाम भाजपाई इकट्ठा थे। यहीं भाजपा के कार्यकर्ता पर महिला पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा। ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने वापस आकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी को दी।

कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों से भिड़ गया भाजपाई

इस बीच जिस कार्यकर्ता पर यह आरोप लग रहा था वह भी कोतवाली पहुंच गया और पुलिस से जा भिड़ा। कार्यकर्ता का आरोप है कि वहां पुलिस ने उसको जमकर लाठी-डंडों से पीटा और हवालात में बंद कर दिया। इस मामले की सूचना मिलते ही विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और तमाम समर्थक को लेकर कोतवाली पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा काटा।
पुलिस के साथ भाजपाइयों ने खूब हंगामा किया और उसके बाद कोतवाली के भीतर से आरोपी कार्यकर्ता को छुड़ाकर ले गए। महिला पुलिसकर्मियों से अभद्रता का आरोपी जिसे क्षेत्रीय मोहम्मदी विधानसभा के विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के सामने ही भाजपाइयों ने हवालात से छुड़वा लिया।

papajinews
Author: papajinews

Leave a Comment

error: Content is protected !!