भाजपा के 44 वे स्थापना दिवस पर 70 कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा के 44 वे स्थापना दिवस पर 70 कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता

शाहपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पोलिंग बूथ क्रमांक 130 बरबतपुर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया इस मौके पर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव विस्तारक हेमंत गौतम प्रमुख रूप से उपस्थित थे । क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर लगभग 70 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें लगभग 40 महिला एवं 30 पुरुषों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस मौके पर अंग वस्त्र पहनाकर सभी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक, समाजसेवी अरुण कुमार तिवारी,वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश गुप्ता,अनिल कुमार जैन,गोवर्धन गुप्ता,किसान मोर्चा सोशल मीडिया सह प्रभारी एवं पोलिंग बूथ प्रभारी सुनील घिडोडे,विनोद साहू,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मयंक वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बरबतपुर के बालाजी ट्रैक्टर शोरूम पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने वालों में कमल किशोर परसाई,मुरारी लाल गुप्ता,रमेश गुप्ता,अशोक दुबे,संदेश दुबे,उमेश राठौर,सुरेंद्र कहार, अविनाश मिश्रा,राकेश बंजारिया,कमलेश परसाई,कैलाश गुप्ता,मोनू पेद्राम,ओम सोनी,अजय बडिया,सुरेश चौरे,अजय नामदेव,रोहित पिपरदे,जितेंद्र कवडे,दिनेश साहू,विक्रम जायसवाल,बंसीलाल राठौड़,राजा गुप्ता,राजकुमार राजने, प्रेम मोर्य के अलावा 40 महिलाएं भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई।
papajinews
Author: papajinews

error: Content is protected !!