बैतूल बाजार में विराजित शिव पार्वती एवं भागवान राम की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

बैतूल बाजार में विराजित शिव पार्वती एवं भागवान राम की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

जय भोले शुलपाणी भक्त मंडल के सदस्य प्रतिदिन कर रहे पूजा-अर्चना
 जय भोले शुलपाणी भक्ति मंडल द्वारा बैतूल बाजार के राजेंद्र वार्ड में विराजित शिव पार्वती एवं भागवान राम की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिमा को देखकर लोग कलाकार के हुनर की जबरदस्त प्रशंसा कर रहे हैं। यहां आने वाले भक्तों की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची हुई है। भक्तों का कहना है कि प्रतिमा को देखने के बाद प्रतिमा से नजरें नहीं हटती। प्रतिमा से बरसती करुणा और मुस्कुराहट लोगों को अपनी ओर खींच रही है। दर्शन करने वाले भक्तों के लिए मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 
मंडल के सदस्यों ने बताया कि जय भोले शुल्पाणी भक्त मंडल ने बैतूल बाजार में अपनी आकर्षक सजावट और खास प्रतिमा के लिए एक अलग पहचान बनाई है। बैतूल बाजार में राम राज्य की तर्ज पर की गई साज-सज्जा को देखने बैतूल बाजार सहित आस पास से भक्तजन बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस वर्ष 12 अक्टूबर को दशहरा उत्सव पर मंडल द्वारा रोचक झांकी हेतु लोगों में उत्सुकता व्याप्त है। 

—नवमी तिथी पर होगा भंडारा—

मंडल के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि उत्सव का समापन नवमी तिथि पर हवन-पूजन तथा भंडारे के साथ किया जाएगा। मंडल समिति द्वारा सभी भक्त जनों से अधिक से अधिक संख्या में हवन-पूजन कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रसादी लेने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि जय भोले शुलपाणी भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा विगत 10 वर्षों से नगर में भगवान भोलेनाथ के साथ मां पार्वती जी की प्रतिमा स्थापित की जाती है। विगत वर्ष दशहरा उत्सव पर सनातन सेना द्वारा मंडल द्वारा बनाई झांकी चंद्रयान-3 को  प्रथम स्थान दिया गया था।
papajinews
Author: papajinews

Leave a Comment

error: Content is protected !!