दिल्‍ली की ओर बढ़ रहा सैकड़ों ट्रैक्‍टर ट्रालियों में किसानों का जत्‍था

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पानीपत। किसानों ने एक दिन के लिए टोल नाकों को टोल फ्री करने की मुहिम छेड़ी है। कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों के आह्वान पर टोल प्‍लाजा पर सुबह से ही किसान पहुंचने शुरू हो गए। दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के ज्‍यादातर टोल पर किसानों ने पहुंचकर फ्री करवाया। पानीपत के बाबरपुर और डाहर टोल प्‍लाजा सहित करनाल, यमुनानगर, अंबाला और जींद में भी टोल प्लाजा पर किसानों ने कब्‍जा कर वाहनों को फ्री में जाने दिया।
वहीं अभी अभी पानीपत से सैकड़ों की संख्‍या में ट्रैक्‍टर ट्रालियों में किसान पहुंचे। किसान पंजाब से दिल्‍ली जा रहे। इतनी भारी संख्‍या में किसानों की भीड़ देखकर प्रशासन सतर्क हो गया। वहीं टोल प्‍लाजा पर उनके समर्थन में नारे लगे।

माॅल से लेकर हर स्तर पर किए गए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध
करनाल में कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग उठाते हुए किसान लगातार सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे हैं। एक तरफ जहां जिले के दोनों टोल प्लाजा फ्री कराने के साथ ही किसानों के जत्थे लगातार दिल्ली कूच कर रहे हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में धरने प्रदर्शन का सिलसिला भी जारी है। इसके अलावा एक कंपनी के विरोध में असंध में रोष जता रहे किसानों ने पेट्रोल पंप बंद करा दिया जबकि जिला मुख्यालय पर भी किसानों के तेवर देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से मुख्य बाजार स्थित मॉल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

किसानों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार अलर्ट मोड पर है। शहर से लेकर गांव देहात तक हर स्तर पर भरपूर चौकसी बरती जा रही है। एसपी गंगाराम पूनिया खुद हर छोटी बड़ी गतिविधि की जानकारी लेने के साथ नियमित रूप से मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं। हालांकि, बीती मध्यरात्रि से ही किसानों ने अपनी पूर्व घोषणा पर फौरी अमल करत हुए जिले के दोनों ही टोल प्लाजा को सामान्य आवागमन के लिए मुफ्त करा दिया है। पुलिस प्रशासन की ओर से भी एहतियात बरतते हुए हालांकि, दोनों जगह कोई कार्रवाई नहीं की गई है लेकिन हर स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध अवश्य किए गए हैं। इसी क्रम में शहर के कुंजपुरा रोड स्थित रिलायंस मॉल के आसपास भी निगरानी रखी जा रही है ताकि यहां किसी प्रकार का हंगामा न हो सके। दोपहर एक बजे तक माॅल में स्थिति पूरी तरह सामान्य रही।

दूसरी ओर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी किसान लगातार मोर्चा खोले हुए हैं। इसके तहत असंध क्षेत्र में किसान संगठनों के आह्वान पर क्षेत्र के किसानों ने अपने नेता छत्रपाल सिंधड की अगुवाई में पेट्रोल पंप के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने पम्प पर तेल लेने के लिए आने वाले लोगों को भी नही आने दिया। पंप बंद कराने के साथ ही किसानों ने संघर्ष की प्रतिबद्धता भी दाेहराई। किसान नेता छत्रपाल सिंधड ने कहा कि सरकार जब तक किसानों की मांगें नहीं मानती, तब तक इसी तरह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की सभी मांगें पूरी तरह जायज हैं। छोटे किसान एकमवीर सिंह ने कहा कि किसानों के संघर्ष में हर स्तर पर आवाज बुलंद की जाएगी।

हाईवे पर हुक्का गुड़गुड़ा रहे किसान
आंदोलनरत किसान हाईवे पर डेरा जमाए तो बैठे ही हैं, पूरी बेफिक्री के साथ हुक्का भी गुड़गुडा रहे हैं। दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर जमा किसान धरना प्रदर्शन करने के साथ ही हुक्का गुड़गुड़ाते हुए मौजूदा हालात को लेकर आपस में राय मशविरा करने में जुटे हैं। पंजाब की दिशा से आ रहे जत्थों में शामिल किसान भी कुछ समय उनके बीच बिता रहे हैं तो कई किसानों के साथ बच्चे भी यहां आकर पारिवारिक एकजुटता दर्शा रहे हैं। कमोबेश यही नजारा जींद हाईवे स्थित जिले के दूसरे टोल प्लाजा प्योंत पर भी नजर आ रहा है, जहां लगातार नारेबाजी कर रहे किसानों ने हर सीमा तक संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।

papajinews
Author: papajinews

सबसे ज्यादा पड़ गई

Blocked bathroom drains are a common issue faced by homeowners and renters worldwide. The problem is not only inconvenient but can also lead to more serious plumbing issues if not addressed promptly. Traditional methods of unclogging drains, such as using a plunger or a plumber’s snake, can be messy, time-consuming, and often ineffective. Chemical drain cleaners, while sometimes effective, can harm the environment and corrode your pipes over time. Fortunately, recent advancements in technology have led to innovative solutions that are more effective, efficient, and environmentally friendly.

error: Content is protected !!